फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: 2 accused arrested with illegal pistol, magazine and cartridges, planning to commit major crime

Bikaner News: अवैध पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी वारदात करने की फिराक में थे

Mon, 20 May 2024 08:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 08:10 PM IST
सार

बीकानेर की साइबर सेल व नोखा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इन हथियारों के साथ बीकानेर, गंगानगर, चूरू, सीकर व जोधपुर में बड़ी वारदात करने के फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bikaner News: 2 accused arrested with illegal pistol, magazine and cartridges, planning to commit major crime
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की साइबर सेल ने नोखा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गैंग का सरगना हिस्ट्रीशीटर श्रवण सिंह सोढ़ा व उसका साथी सवाई सिंह शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को 11 अवैध पिस्टल, 20 मैगजीन व 40 कारतूस के साथ पांचू पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये सभी अवैध हथियार वो मध्यप्रदेश से लाया था और इन हथियारों के साथ बीकानेर, गंगानगर, चूरू, सीकर व जोधपुर में बड़ी वारदात करने की फिराक में था। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्रवणसिंह सोढा पर गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश व राजस्थान के अलग-अलग जिलों में कुल 24 प्रकरण दर्ज हैं। श्रवण सिंह को छह माह पूर्व भी चार हथियारों के साथ चूरू पुलिस ने डकैती योजना में गिरफ्तार किया था। वह 15 दिन पहले ही अंतरिम जमानत से फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के शराब व्यवसायियों को डराने, धमकाने व विरोधी गैंग के सदस्यों को ठिकाने लगाने की प्लानिंग थी। पुलिस आरोपियों से आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सख्ती  से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed