Bikaner News: शरारती तत्वों ने की भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, कड़ी कार्रवाई की मांग
शरारती तत्वों ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की है। ऐसे में भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों ने शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा अस्पताल के पास स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा का चश्मा कोई शरारती तत्व उतारकर ले गया। शुक्रवार सुबह जब अम्बेडकर संरक्षण समिति के कार्यकर्ता सर्किल की साफ-सफाई करने पहुंचे तो उन्हें बाबा साहब की मूर्ति का चश्मा गायब मिला, जिसके बाद बाबा साहब के अनुयायियों ने सदर थाने पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
पीबीएम अस्पताल के बच्चा अस्पताल के पास अम्बेडकर सर्किल पर स्थापित भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के साथ कुछ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ करने और क्षति पहुंचाने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलने पर वाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या में अम्बेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए और सदर थाने पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ के मामले में शरारती तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।