{"_id":"66506657c22b4450e60a9f46","slug":"bikaner-loss-worth-lakhs-due-to-fire-in-transport-company-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
Fri, 24 May 2024 03:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 24 May 2024 03:35 PM IST
सार
बीकानेर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से उसे बुझाया जा सका।
विज्ञापन
बीकानेर में ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले में कोटगेट थाना इलाके के रानी बाजार स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर और गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अल सुबह हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रांसपोर्ट कंपनी में ग्राहकों का लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। रानी बाजार इलाके में बीजेटी कार्गो एक्सप्रेस कंपनी के गोदाम में शुक्रवार सुबह छह बजे के आसपास आग लग गई। गोदाम में ग्राहकों के पार्सल और स्टेशनरी अन्य ज्वलनशील केमिकल पदार्थ थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह बीछवाल फायर ब्रिगेड स्टेशन पर सूचना मिली थी कि रानी बाजार क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में आग लग गई हैं। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। गोदाम में स्टेशनरी का सामान, केमिकल और टायर रखे हुए थे जिसके चलते आग को काबू में करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी इस आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन