{"_id":"667595c633949676af046a63","slug":"bikaner-live-in-lover-couple-killed-girl-when-she-interrupted-them-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे इश्कबाज: विकास और संगीता ने छीन ली मुस्कान की हंसी, हत्या कर धड़ बीकानेर और सिर-हाथ जोधपुर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे इश्कबाज: विकास और संगीता ने छीन ली मुस्कान की हंसी, हत्या कर धड़ बीकानेर और सिर-हाथ जोधपुर में फेंका
Fri, 21 Jun 2024 08:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2024 08:31 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर जिले में प्रेमी जोड़े ने एक युवती की हत्या कर दी। क्योंकि युवती नहीं चाहती थी कि दोनों प्रेमी जोड़े एक साथ रहे। ऐसे में वह दोनों को टोक दी और उसका टोकना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े की महिला को एक युवती को टोकना भारी पडा। जोड़े ने उस युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर शव को जोधपुर, बीकानेर में इसलिए फेंका कि उसकी पहचान नहीं हो पाए। लेकिन प्रेमी जोड़े की इस पूरी साज़िश को पुलिस ने बेनकाब करते हुए प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दरअसल, गत 15 जून को बीकानेर में जोडबीड डंपिंग यार्ड के पास सिर-हाथ विहीन महिला का नग्न शव मिला था। महिला का नग्न शव मिलने के साथ ही बीकानेर पुलिस के लिए हत्या की इस गुत्थी को सुलझाना बड़ी चुनौती बन गया था। एसपी तेजस्वनी गौतम ने इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा की अगुवाई मे एसआईटी बनाई गई। पुलिस ने 15 जून को शव मिलने से पहले के पांच दिन तक उस रास्ते से जो भी गुजरा, उन सबके बारे में जानकारी हासिल की। इतना ही नहीं पहले से बीकानेर के संदिग्धों पर भी नजर रखी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुस्कान, विकास, संगीता तीनों के बीच करीबी संबंध थे। मुस्कान नहीं चाहती थी कि संगीता लिव इन में विकास के साथ रहे। इसकी वजह से संगीता के साथ उसका मनमुटाव भी था। उसके इस व्यवहार से विकास व संगीता दोनों मुस्कान से खफा थे। विकास और संगीता ने मुस्कान को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। घर बदलने के बहाने उसे कार में साथ लेकर गए व दोनों ने कार में गला घोंटकर मार दिया।
विज्ञापन
मुस्कान की हत्या जोधपुर में की गई थी। हत्या के बाद उसे बीकानेर ले आये। जोधपुर बाइपास से होते हुए घड़सीसर लाये, यहां गण्डासे से उसके हाथ व सिर काट दिये। सिर और हाथ अपने साथ ले गये। जबकि शेष हिस्सा यहां फेंक दिया। ये दोनों यहां से जोधपुर वापस गए और वहां पर सिर व हाथ पांचबत्ती नाले के पास फेंक दी। मुस्कान के दोनों हाथ इसलिए काट दिये गये क्योंकि उन पर टैटू बने हुए थे।
हत्यारों ने पूरा हाथ काट दिया, क्योंकि इस पूरे हाथ पर टैटू था। दूसरे हाथ में कोहनी के नीचे तक टैटू था। इसलिए उसे आधा काटा। फिलहाल, पुलिस ने जोधपुर के पांच बत्ती क्षेत्र के एक नाले से मृतका के शव के हिस्सों को अपने कब्जे में लिया है।