फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Liquor was being transported under cover of bricks four People arrested

Bikaner News: ईंटों की आड़ में ले जाई जा रही थी शराब, ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे युवक सहित चार गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2024 09:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 09:54 PM IST
सार

बीकानेर जिले में ईंटों की आड़ में शराब तस्करी हो रही थी। ऐसे में ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे युवक सहित चार लोगों को पुलिस ने शराब सहित पकड़ा है।

विज्ञापन
Bikaner Liquor was being transported under cover of bricks four People arrested
ट्रक में जा रही शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में पुलिस को चकमा देने के लिए शराब तस्कर अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पंजाब से गुजरात जा रही शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। पूगल थाना पुलिस ने बुधवार को 682 आरडी पर नाकाबंदी लगा कर अवैध अंग्रेजी शराब के 840 कार्टून बरामद किए। पुलिस ने शराब के कार्टून लदे ट्रेलर चालक सहित ट्रेलर को एस्कॉर्ट करते चार जनों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लग्जरी कार से ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे नारायणराम पुत्र दीपाराम निवासी भीमगुड़ा, सांचौर, ट्रेलर चालक नैनाराम पुत्र बन्नाराम, हेमंत कुमार पुत्र गिरधारीराम और डालूराम पुत्र चुनाराम निवासी बाड़मेर हैं। पुलिस ने नारायणराम के पास से दो डायरी बरामद की गई है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध अंग्रेजी शराब के कार्टून ईंटों की आड़ में पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। ईंटों की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब के कार्टून रखे गए थे। गुजरात नंबर प्लेट लगे इस ट्रेलर को स्कॉर्पियो में बैठे लोग एस्कॉर्ट कर रहे थे।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल नानूराम गोदारा को मुखबिर से इस बारे में सूचना मिली थी, जिस पर पूगल थाना पुलिस की ओर से 682 आरडी पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान ट्रेलर के आगे चल रही तमिलनाडु नम्बर प्लेट लगी स्कॉर्पियो जब वहां पहुंची तो उसे रोका गया। स्कॉर्पियो का चालक नारायणराम ट्रेलर को एस्कॉर्ट कर रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें ईंटे भरी थी। ईंटों को हटाकर देखा तो ट्रेलर में अवैध अंग्रेजी शराब के कार्टून रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के 840 कार्टून बरामद करते हुए ट्रेलर और स्कॉर्पियो जब्त किए। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल नानूराम गोदारा, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल रामप्रताप, कांस्टेबल नौरंग सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश और कांस्टेबल हरेंद्र सिंह की भूमिका अहम रही। आरोपी नारायणराम के खिलाफ बीकानेर, हनुमानगढ़, बाड़मेर और गुजरात में पूर्व में कई प्रकरण दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed