{"_id":"676111dd542d30e7390ec1e3","slug":"bikaner-illegal-liquor-worth-40-lakh-being-taken-to-gujarat-for-new-year-celebrations-seized-driver-arrested-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : नए साल के जश्न के लिए गुजरात ले जाई जा रही 40 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : नए साल के जश्न के लिए गुजरात ले जाई जा रही 40 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
Tue, 17 Dec 2024 11:23 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:23 AM IST
सार
जिले की महाजन थाना पुलिस ने नए साल के जश्न में खपाने के लिए तस्करी करके गुजरात ले जाई जा रही लगभग 40 लाख रुपये की शराब जब्त की। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की। यह कार्रवाई महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर में की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान अवैध शराब की 570 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक हनुमान पुत्र हरिंगाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
लूणकरणसर वृत्त अधिकारी नरेंद्र पूनिया ने बताया कि जब्त शराब को नववर्ष के दौरान गुजरात में खपाने की योजना थी। यह शराब अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। महाजन पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क में और शामिल नेटवर्क के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। नववर्ष से पहले इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब की जब्ती एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन