फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Speeding Scorpio crushed two bikes, four people including two real brothers died in the accident

Bikaner News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को रौंदा, हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत

Sun, 02 Mar 2025 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 11:12 AM IST
सार

नाल थाना क्षेत्र में कल देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bikaner News: Speeding Scorpio crushed two bikes, four people including two real brothers died in the accident
राजस्थान - फोटो : credit

विस्तार

जिले के नाल थाना क्षेत्र में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइकों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में नाल निवासी कोजूराम पुत्र बिरजूराम, गोरधन पुत्र चोरूराम, राहुल पुत्र चोरूराम और ओमप्रकाश की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो कार इतनी तेज गति में थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।  मृतकों में गोरधन और राहुल सगे भाई थे।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसा इतना भयानक था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।सूचना मिलने पर नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और स्कॉर्पियो चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों की अनियंत्रित चाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसे प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकानेर :भीषण सड़क हादसा,स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत

बीकानेर :भीषण सड़क हादसा,स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed