फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Bodies of mother, son and daughter found in a pit built in a field in Lunkaransar

Bikaner News: लूणकरणसर में दिल दहला देने वाली घटना, खेत में बनी डिग्गी में मिले मां, बेटे और बेटी के शव

Fri, 16 May 2025 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 06:29 PM IST
सार

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पीहर पक्ष के आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bikaner News: Bodies of mother, son and daughter found in a pit built in a field in Lunkaransar
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई, यहां धीरेरा गांव की रोही में एक खेत की डिग्गी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों मां, बेटे और बेटी के शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। लूणकरणसर के पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र पूनिया भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भीनमाल डिस्कॉम कार्यालय में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, दो कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना धीरेरा गांव की रोही में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह राधा और उसके बेटा-बेटी सुबह अपने कमरे में नहीं थे। परिजनों ने काफी तलाश की फिर भी राधा कहीं नहीं मिली। उसके बाद डिग्गी के पास उसके बेटे की चप्पल दिखाई दी। परिजनों ने डिग्गी में देखा तो तीनों के शवा पानी में मिले। मृतकों की पहचान राधा देवी पत्नी बजरंग जाट उम्र 26 वर्ष, लोकेश उम्र 6 वर्ष, आरजू उम्र 5 वर्ष के रूप में हुई है। लूणकरणसर पुलिस डिप्टी नरेंद्र पूनिया थाना अधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया कि महिला के पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और सनसनी का माहौल है। शव को डिग्गी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed