फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Govind Singh Dotasara angry after seeing less number of Congress workers

Bikaner: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कम संख्या देख भड़के डोटासरा, बोले- अगर काम नहीं कर सकते तो छोड़ दो पद

Fri, 02 Feb 2024 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 10:38 PM IST
सार

बीकानेर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कम संख्या देखकर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भड़क गए। उन्होंने कहा, अगर काम नहीं कर सकते तो पद छोड़ दो। इस दौरान डोटसरा ने शहर और देहात अध्यक्ष की भी जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन
Bikaner Govind Singh Dotasara angry after seeing less number of Congress workers
बैठक में भड़के गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं की कम संख्या को देखकर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग को जमकर लताड़ा। डोटासरा ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते, पार्टी से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि सूरज टॉकिज सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और भंवर सिंह भाटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कम भीड़ को देख डोटासरा उखड़ गए और उन्होंने जिला शहर व देहात दोनों अध्यक्षों बिशनाराम सियाग व यशपाल गहलोत को लताड़ लगाते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जितनी संख्या आपको जुटानी थी, वो आप जुटा नहीं पाए। यह आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी व संगठन के लिए ठीक नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता काम नहीं कर सकते हैं तो किसी दूसरे को मौका दीजिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपके जिले में विधानसभा की सात तथा लोकसभा की एक सीट है। अगर आप जिले के सभी कार्यकर्ताओं को यहां लाकर लोकसभा चुनाव के लिए संवाद करते तो एक अलग मैसेज जाता। लेकिन कार्यक्रम में संख्या बल की कमी हम सबके लिए सोचने वाली बात है। डोटासरा ने कहा कि भले ही यहां विधानसभा हार गए हों, लेकिन आगे लोकसभा चुनाव है और बीकानेर लोकसभा सीट पर हमेशा कांग्रेस मजबूत रही है। यहां जिला प्रमुख कांग्रेस का है, कई प्रधान कांग्रेस के हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे बीकानेर लोकसभा सीट कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा द्वारा कार्यक्रम में कम संख्या में पदाधिकारी पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए जब मंच से दोनों जिलाध्यक्षों की खिंचाई हो रही थी तो कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर डोटासरा की बात का समर्थन किया। बीच भाषण बोले, पहली बार किसी ने खरी-खरी बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed