{"_id":"65c0fd28a1080016fe020f48","slug":"bikaner-girlfriend-went-away-with-boyfriend-even-after-mother-persuasion-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेइंतहा मोहब्बत: मां रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, अपने प्यार का वास्ता दिया...फिर भी प्रेमी संग चली गई बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेइंतहा मोहब्बत: मां रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, अपने प्यार का वास्ता दिया...फिर भी प्रेमी संग चली गई बेटी
Mon, 05 Feb 2024 08:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Feb 2024 08:52 PM IST
सार
मां रोती गिड़गिड़ाती रही, लेकिन बेटी का दिल नहीं पसीजा और वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। मां अपनी बेटी को घर चलने के लिए मिन्नतें करती रही, लेकिन बेटी नहीं मानी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले में खाजूवाला थाना इलाके की एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ हनुमानगढ़ जिले के शिव मंदिर में जाकर शादी कर ली। सोमवार को शादीशुदा प्रेमी जोड़ा अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। इस दौरान लड़की की मां ने उसे मनाने की कोशिश की, उसको अपने प्यार का वास्ता दिया, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खाजूवाला थाना क्षेत्र-9 केजेडी के रहने युवक दिलीप कुम्हार खाजूवाला वार्ड नंबर-7 की रहने वाली बिंदु से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों दोनों ने हनुमानगढ़ के शिव मंदिर में जाकर शादी कर ली थी, जिसके बाद लड़की के परिजन नाराज चल रहे थे। उसके बाद प्रेमी युगल सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
इस दौरान युवती के परिजन भी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास मौजूद थे। वे युवती को काफी समझाते रहे, लेकिन युवती प्रेमी के संग जाने की जिद पर ही अड़ी रही। प्रेमी युगल के बालिग होने पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को साथ जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास खड़े युवती के परिजनों ने युवती को अपने साथ ले जाने के लिए काफी मिन्नतें करते रहे। लेकिन युवती परिजनों को यह कहते हुए कि मैं इसके साथ खुश हूं, अपने प्रेमी के साथ चली गई।