{"_id":"67935afc4c29732f0d0466cb","slug":"bikaner-fraud-by-renting-out-bank-accounts-cyber-fraud-of-rs-51-crore-81-lakh-major-police-action-6-arrested-bikaner-news-c-1-1-noi1354-2554756-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : बड़े पैमाने पर चल रहा ठगी का खेल, 51 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी, पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : बड़े पैमाने पर चल रहा ठगी का खेल, 51 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी, पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया
Fri, 24 Jan 2025 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:54 PM IST
सार
जिला पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने विभिन्न बैंकों के खातों का दुरुपयोग कर देशभर में करीब 51 करोड़ 81 लाख करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई नागणेची मंदिर क्षेत्र में हुई, जहां इन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी बैंक खातों को किराए पर लेते थे और उन्हें ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे। आरोपी इन्हें ठगी करने वालों तक पहुंचाकर बदले में मोटा कमीशन कमा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में पवनपुरी निवासी समर्थ सोनी, धर्मनारायण सिंह, रोहित सिंह, शिव नारायण सिंह, राजीव नगर निवासी विकास बिश्नोई, एमपी कॉलोनी निवासी गुरदेव विश्नोई शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है, जिसमें 8 बैंक पासबुक, 16 चेक बुक, 23 एटीएम/ डेबिट कार्ड, 3 अलग-अलग फर्म की सील-मोहरें और केवाईसी फॉर्म शामिल हैं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह केवल बीकानेर तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी इनके नेटवर्क के लिंक मिले हैं। कई और युवा भी इस ठगी में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि गिरोह पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। आखिरकार व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन्हें दबोचने में सफलता हासिल की।
बहरहाल पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस का मानना है कि लोग अक्सर पैसों के लालच में अनजान व्यक्तियों को बैंक खाते किराए पर दे देते हैं, जो बाद में अवैध लेनदेन और धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए जाते हैं। पुलिस मामले में पकड़े गए आरोपियों के साथ पूछताछ कर रही है। जल्दी ही इससे जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

बैंक खातों को किराए पर देकर ठगी का खेल

बैंक खातों को किराए पर देकर ठगी का खेल