{"_id":"66c61ab6e36cc490930123a0","slug":"bikaner-former-joint-director-of-public-relations-department-dinesh-chandra-saxena-passes-away-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना का निधन, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना का निधन, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
Wed, 21 Aug 2024 10:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:20 PM IST
सार
राजस्थान में जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना का बुधवार को निधन हो गया। बता दें कि गुरुवार को सक्सेना का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
दिनेश चंद्र सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना का बुधवार को निधन हो गया। वे लगभग 68 साल के थे। सक्सेना पिछले दो तीन-दिन से अस्वस्थ थे। बुधवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सक्सेना के निधन की खबर सुनते प्रशासनिक और मीडिया जगत में शोक की लहर छा गई। पत्रकार कॉलोनी स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में मीडिया के प्रतिनिधि पहुंच गए। सक्सेना बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे जनसंपर्क कार्यालय में विभिन्न पदों पर रहे।
विज्ञापन
वहीं, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी। सक्सेना का अंतिम संस्कार गुरुवार को परदेसियों की बगीची में होगा। उनके निधन पर जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य, जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा, पूर्व सहायक निदेशक अमर सिंह चौहान, विकास हर्ष, राजेंद्र भार्गव, सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी जोशी, वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन, हनुमान चारण, राजेश सक्सेना, हेमंत उज्ज्वल सहित अनेक पत्रकार उनके आवास पहुंचे।
विज्ञापन