फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Bikaner police arrested two brothers with a bounty of 50 thousand rupees in Jaipur

Bikaner News: बीकानेर पुलिस ने 50 हजार के इनामी दो भाइयों को जयपुर में दबोचा, ग्यारह महीने से चल रही थी तलाश

Wed, 25 Jun 2025 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 09:19 PM IST
सार

दोनों आरोपी जयपुर के एक होटल में छिपे हुए थे, जहां DST टीम ने सुबह 5 बजे से रेकी कर रेड डाली। बदमाशों ने खिड़की से भागने की कोशिश की, लेकिन करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Bikaner News: Bikaner police arrested two brothers with a bounty of 50 thousand rupees in Jaipur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर पुलिस की 11 महीने की लंबी खुफिया निगरानी और मेहनत रंग लाई। शातिर इनामी बदमाश महेंद्र बिश्नोई और मनरूप बिश्नोई, जिन पर प्रत्येक पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था उसको जयपुर में एक रोमांचक ऑपरेशन के बाद दबोच लिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिली थी कि दोनों जयपुर के एक होटल में छिपे हुए हैं। इस पर DST बीकानेर की टीम ने जयपुर पुलिस के सहयोग से होटल को घेर लिया, लेकिन जैसे ही बदमाशों को भनक लगी, उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और खिड़की से कूदकर गली में भागने लगे। करीब एक घंटे की तगड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला और काबू कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जैसलमेर में लोगों ने श्वान से छुड़ाया नवजात का शव, किसने फेंका बच्चा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन की खास बात यह रही कि DST की टीम सुबह 5 बजे से होटल की रेकी कर रही थी। टीम के जवान अलग-अलग भेष बदलकर होटल के आसपास जमे हुए थे। जैसे ही सही वक्त आया, पूरी रणनीति के साथ रेड डाली गई। गिरफ्तार आरोपी महेंद्र बिश्नोई तीन गंभीर मामलों में वांछित था और नशे के सौदागर के रूप में कुख्यात है। वहीं दोनों भाई बीछवाल में 11 महीने पहले हुए चर्चित शाहरुख हत्याकांड के भी मुख्य आरोपी थे। फरारी के दौरान दोनों ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और राजस्थान के कई शहरों में शरण ली और अपना हुलिया और नाम बदलकर मोहम्मद गोरी और प्रकाश गोदारा के नाम से पहचान छिपाते रहे। इन दोनों पर बीकानेर के विभिन्न थानों में कुल 21 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। महेंद्र पर 16 और मनरूप पर पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed