{"_id":"66c0abebb4f7fb761d044a30","slug":"bikaner-doctors-on-strike-in-bikaner-over-kolkata-medical-college-incident-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: कोलकाता मेडिकल कॉलेज की घटना पर बीकानेर में डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीजों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: कोलकाता मेडिकल कॉलेज की घटना पर बीकानेर में डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीजों को हुई परेशानी
Sat, 17 Aug 2024 07:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 17 Aug 2024 07:26 PM IST
सार
कोलकाता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया है। बीकानेर के डॉक्टर्स ने भी शनिवार को एमएआई के आह्वान पर हड़ताल की। राजस्थान के मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते खाली पड़ी कुर्सियों।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दरिंदगी और हत्या के बाद बीकानेर के डॉक्टर्स में भी आक्रोश देखने को मिला। एमएआई के आह्वान के बाद शनिवार को देशभर में सीनियर डाक्टर भी हड़ताल पर चले गए। इसके चलते शनिवार पीबीएम अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन
सीनियर डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते मरीज परेशान दिखे। पीबीएम के 16 नंबर ओपीडी, ट्रॉमा सेंटर, केजुअल्टी में मरीजों की लाइन लगी रही। एक और जहां रेजीडेंट डॉक्टर जहां हड़ताल पर हैं वहां आईएम और राजस्थान में सेवारत चिकित्सकों के संघ अरिस्डा ने भी एक दिन के लिए कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन भी आंदोलन के समर्थन में उतर आया है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि सिनीयर डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने के बाद मरीजों को हो रही परेशानी पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सीनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने के जहां शहर से गांव तक के सरकारी हॉस्पिटलों में इलाज नहीं हुआ वहीं मेडिकल कॉलेज से जुड़े हॉस्पिटलों में भी सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार रहा।अब हॉस्पिटल पहुंचे मरीजों को ये कौन बताए कि धरती के भगवान हड़ताल पर हैं।