{"_id":"65e6fef7dd561b393204192d","slug":"bikaner-demonstration-of-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-in-protest-against-sandeshkhali-incident-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: संदेशखाली घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: संदेशखाली घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Tue, 05 Mar 2024 04:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:46 PM IST
सार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन में कहा कि ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराई जाए और जो भी इस मामले में दोषी है, उन्हें सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार, जमीनों पर जबरन कब्जा और हिंसा के विरोध में बीकानेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर संदेशखाली घटना के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
एबीवीपी महानगर मंत्री रामनिवास विश्नोई ने बताया कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। बंगाल में मानो जंगल राज चल रहा है। गरीबों की जमीन कब्जाई जा रही है। गौ हत्या और हथियार तस्करी जैसे अपराध किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ममता बनर्जी चुप हैं।
विज्ञापन
टीएमसी नेताओं की गुंडागर्दी से दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराई जाए और जो भी इस मामले में दोषी है, उन्हें सख्त सजा दी जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन