फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Dead bodies of aunt and nephew found in farm wagon suicide or accident police engaged in investigation

Bikaner News: खेत की डिग्गी में मिला चाची और भतीजे का शव, आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Sep 2023 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

Bikaner News: बीकानेर जिले के सेरुणा थाना इलाके में महिला और उसके जेठ के लड़के के शव डिग्गी में मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार देर रात सेरुणा गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में बनी डिग्गी में 26 वर्षीय हड़मान तथा 30 वर्षीय उसकी चाची नानू पत्नी गणपत मेघवाल की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Bikaner Dead bodies of aunt and nephew found in farm wagon suicide or accident police engaged in investigation
डिग्गी में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के सेरुणा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती का शव खेत की डिग्गी में मिला। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा हैं। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर डूंगरगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


गुरुवार रात सेरुणा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बनी डिग्गी में हड़मान (26) पुत्र रामचंद्र मेघवाल और उसकी चाची नानू (30) पत्नी गणपत मेघवाल की डूबने से मौत हो गई है, रात को सूचना मिली। सेरुणा थाने से हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद मौके पर पहुंचे। डिग्गी के बाहर हड़मान और नानू के मोबाइल और जूते मिले। दोनों ने एक साथ डिग्गी में छलांग लगाई है या फिर कोई और मामला है? इस बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि डिग्गी करीब बीस फीट गहरी है, जिसमें गिरने के बाद दोनों बाहर नहीं निकल सके और दोनों की मौत हो गई। शवों को डिग्गी से निकालकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि ये आत्महत्या है या हादसा। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दोनों हाथ बांधकर कूदे
चाची और भतीजा दोनों एक-दूसरे के हाथ बांधकर डिग्गी में कूदे थे। दोनों के शव जब बाहर निकाले गए तो हाथ एक रस्सी से बंधे हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से ही छलांग लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed