फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Crime Kidnapping and gang rape of a minor

Bikaner Crime: नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल से घर आ रही थी बच्ची

Wed, 21 Feb 2024 08:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 08:50 PM IST
सार

बीकानेर जिले से सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। स्कूल से घर आ रही नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bikaner Crime Kidnapping and gang rape of a minor
देशनोक थाना, बीकानेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में देशनोक थाना इलाके के बरसिंहसर में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवकों ने नाबालिग बच्ची को अगवा कर अपनी कार में डालकर ले गए और इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने देशनोक पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया है कि बुधवार को वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर को जा रही थी। तभी पीछे से आई सफेद रंग की एक कार से दो युवक उतरे और जबरन उसे कार में डालकर सुनसान जगह पर ले जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी गलत काम किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे गांव के चौराहे पर छोड़ गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में परिजनों को बताया। नाबालिग बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद देशनोक थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश में जुटी हुई है। देशनोक थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश, रेवंतराम और लीलाधर के रूप में हुई है। फिलहाल, नाबालिग को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed