फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Country's first girl's military school will be built in Jaimalsar at a cost of Rs 108 crore

Bikaner News: देश का पहला बालिका सैन्य विद्यालय जयमलसर में खुलेगा, 108 करोड़ की जमीन-भवन दान; कल आएंगे मंत्री

Thu, 10 Jul 2025 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 04:27 PM IST
सार

बीकानेर के जयमलसर में देश का पहला बालिका सैनिक विद्यालय खुलेगा। भामाशाह पूनमचंद राठी ने 108 करोड़ की भूमि और भवन का दान दिया है। विद्यालय 2026 से शुरू होगा, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन
Bikaner: Country's first girl's military school will be built in Jaimalsar at a cost of Rs 108 crore
बीकानेर में खुलेगा देश का पहला बालिका सैन्य विद्यालय।

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में देश का पहला बालिका सैनिक विद्यालय स्थापित होने जा रहा है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 11 जुलाई को जयमलसर में प्रस्तावित इस ऐतिहासिक संस्थान के भवन परिसर का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर बीकानेर मूल के कोलकाता निवासी भामाशाह पूनमचंद राठी विद्यालय के लिए 108 करोड़ की भूमि और भवन का दान पत्र मंत्री को सौंपेंगे। यह दान पूनमचंद राठी ने अपनी माता स्व. रामीदेवी और पिता स्व. रामनारायण राठी की पुण्य स्मृति में दिया है। इस सैनिक विद्यालय के लिए दी जाने वाली लगभग 108 करोड़ रुपये की भूमि और भवन का यह दान, संभवतः राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा दान माना जा रहा है। इसे विधिवत रूप से राजस्थान शिक्षा विभाग को प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान आसपास के 300 से अधिक गांवों में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल, मंदिरों व आश्रमों में गुरु पूजन के आयोजन
विज्ञापन


80 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा
राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय, जयमलसर में शिक्षण सत्र वर्ष 2026 से शुरू होगा। विद्यालय में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रत्येक में 80 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम मई 2026 में घोषित होगा। विद्यालय पूर्णतया आवासीय होगा और इसका संचालन सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की तर्ज पर किया जाएगा। विद्यालय में प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन के पदों पर सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर नियुक्त होंगे, जबकि अन्य स्टाफ राज्य सेवा से लिया जाएगा। विद्यार्थियों की परीक्षाएं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में खुलेंगे 9 सैनिक विद्यालय
राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार, राजस्थान में कुल 9 सैनिक विद्यालय खोले जाएंगे, जिनमें से 8 बालिकाओं के लिए और 1 सामान्य सैनिक विद्यालय (केवल छात्रों के लिए) होगा।

ये भी पढ़ें: फतेहपुर में रिकॉर्ड बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुलिस ने महिला चालक को रेस्क्यू कर बचाई जान

यहां खुलेंगे बालिका सैनिक विद्यालय 
बीकानेर – जयमलसर (देश का पहला)
कोटा – उनडवा (रामगंजमंडी तहसील)
जैसलमेर – राजस्व ग्राम जैसलमेर
अजमेर – हाथीखेड़ा
भरतपुर – ग्राम मिलकपुर
अलवर – हल्दीना (PPP मॉडल पर)
जयपुर – भूमि आवंटन प्रक्रिया जारी
उदयपुर – भूमि आवंटन प्रक्रिया जारी
श्रीगंगानगर के मिर्जेवाला में केवल छात्रों के लिए सामान्य सैनिक विद्यालय खोला जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर एक अनूठी पहल
बीकानेर के जयमलसर में बनने वाला यह बालिका सैनिक विद्यालय देश का अपनी तरह का पहला संस्थान होगा, जो लड़कियों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करेगा। यह पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed