फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Three new corona patients found in Bikaner

Bikaner News: बीकानेर में कोरोना के तीन नये मरीज मिले, विभाग अलर्ट मोड पर, मास्क पहनने की अपील

Fri, 30 May 2025 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 08:28 PM IST
सार

संक्रमण की पुष्टि के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़ से बचने और लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है।

विज्ञापन
Bikaner News: Three new corona patients found in Bikaner
बीकानेर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज। - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की आहट सुनाई देने लगी है और बीकानेर भी इससे अछूता नहीं रहा। शहर में कोरोना के तीन नये मामले सामने आए हैं, जिनमें एक 12 वर्षीय बालक भी शामिल है। इसके बाद चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीबीएम अस्पताल में सैंपल लिए जाने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच कराई गई, जिसमें तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेडिकल कॉलेज ने रिपोर्ट पीबीएम अस्पताल और सीएमएचओ कार्यालय को भेज दी है। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीज अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। एक गंगाशहर निवासी, दूसरा जयपुर रोड से और तीसरा पवनपुरी क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों संक्रमितों ने पीबीएम अस्पताल में कोविड जांच कराई थी, जिसके बाद उनके सैंपल लिए गए और जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। विभाग अब इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहा है और उनके भी सैंपल लिए जा सकते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी या नहीं। डॉ. साध ने बताया कि वर्तमान में जो नये वैरिएंट सामने आ रहे हैं, उनमें वैक्सीनेटेड लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में विभाग ने अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर लोग तुरंत कोविड जांच कराएं और सावधानी बरतें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बालोतरा में मौसम ने किया रंग बदल, तेज अंधड़ और बारिश से मिली नौतपा को ठंडी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर में भी बीकानेर का एक मरीज
इस बीच एक अन्य जानकारी में सामने आया है कि बीकानेर निवासी एक व्यक्ति जो वर्तमान में जोधपुर में है वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। चिकित्सा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। बीकानेर में कोरोना रिटर्न को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed