फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Copy mafia Tulsaram Kaler's henchman Sunil arrested

Bikaner: नकल माफिया तुलसाराम कालेर का गुर्गा सुनील गिरफ्तार, 2023 की परीक्षा में सिर पर विग लगाकर पहुंचा था

Tue, 07 May 2024 06:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 May 2024 06:58 PM IST
सार

25 हजार का इनामी बदमाश सुनील पिछले कई महीनों से जयपुर, जोधपुर, फलौदी और गुजरात में फरारी काट रहा था। आरोपी ने राजस्व अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी परीक्षा 2023 में नकल का प्रयास करवाया था।

विज्ञापन
Bikaner: Copy mafia Tulsaram Kaler's henchman Sunil arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी परीक्षा में नकल के मामले में पुलिस ने नकल माफिया तुलसाराम कालेर के गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद  नकल के कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन


बीकानेर पुलिस ने जोधपुर के बाप निवासी सुनील बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। सुनील नकल माफिया तुलसाराम कॉलेर का खास गुर्गा है। उसने तुलसाराम के साथ मिलकर भर्ती परीक्षा में सिर पर नकली बिग लगवाकर राजस्व अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी परीक्षा 2023 में नकल का प्रयास करवाया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। 
विज्ञापन


सुनील बिश्नोई पुत्र उमेदा राम निवासी केलनसर, बाप जोधपुर पर गंगाशहर व नयाशहर पुलिस थाने में नकल के तीन प्रकरण चल रहे हैं और तीनों में ये फरार है। सुनील पिछले कई महीनों से जयपुर, जोधपुर, फलौदी और गुजरात में फरारी काट रहा था। पुलिस ने उस पर नजर रखी थी, जिसके बाद उसे दबोच लिया। नकल प्रकरण का अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जयपुर पुलिस के पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश अमर सिंह पुत्र केशव दास निवासी बीकानेर को भी गिरफ्तार किया गया है। वो वर्ष 2022 से पुलिस थाना मानसरोवर, जयपुर दक्षिण के पोक्सो प्रकरण मे फरार था। शातिर तरीके से पिछले 2 साल से फरारी काट रहा था।


साइबर सेल के दीपक यादव की खास भूमिका
वांछित इनामी अपराधियों को पकड़ने में साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव की मुख्य भूमिका रही। दोनों बदमाशों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। इनकी लोकेशन सहित अन्य टेक्निकल सपोर्ट से आरोपी का पता लगाने मे सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed