फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner : Called in the name of Godara and asked for 50 lakh, said- arrange the money otherwise we will see

Bikaner News: रोहित गोदारा के नाम से फोन करके मांगे पचास लाख, कहा- पैसों की व्यवस्था करो नहीं तो देख लेंगे

Tue, 08 Oct 2024 12:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

एक बार फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सुर्खियों में है। दरअसल जिले के लूणकरणसर निवासी एक व्यक्ति को किसी ने व्हाट्सएप पर कॉल कर पचास लाख रुपयों की मांग की है। फोन करने वाला व्यक्ति अपने को रोहित गोदारा बता रहा था।

विज्ञापन
Bikaner : Called in the name of Godara and asked for 50 lakh, said- arrange the money otherwise we will see
रोहित गोदारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के लूणकरणसर निवासी एक व्यक्ति को रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा व्हाट्सएप कॉल आने के बाद एक बार फिर रोहित सुर्खियों में है। अभय राज बाफना पुत्र समर बाफना ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट दी है कि 30 सितंबर की शाम उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक कॉल आया था, जिसमें 50 लाख रुपयों की मांग की गई थी।

विज्ञापन


अभय ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए अभय को धमकाते हुए कहा था कि तुम्हारा सरदारशहर में क्या मैटर है। मैंने तुम्हारे नंबर सरदारशहर के सुनील पारीक से लिए हैं, सीधे-सीधे 50 लाख रुपये दे देना वरना मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दूंगा। इसके बाद परिवादी के पास रविवार की रात को फिर फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि 50 लाख की व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हें देख लेंगे हमारे पास पैसे निकलवाने के बहुत सिस्टम हैं। इस फोन के बाद से बाफना परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन


मामले को लेकर पीड़ित ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट देकर सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के लिए बता दें कि अभयराज और सुनील पारीक के बीच पुराना लेनदेन का चल रहा है, जिसका मुकदमा सरदारशहर थाने में दर्ज है। बहरहाल पुलिस अभय की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed