फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Four more SIs convicted in SI recruitment scam, Bikaner Range IG took strict action

Bikaner News: एसआई भर्ती घोटाले में दोषी चार और एसआई बर्खास्त, बीकानेर रेंज आईजी ने लिया सख्त एक्शन

Sat, 01 Mar 2025 11:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 11:19 AM IST
सार

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में गड़बड़ी करने वाले सब इंस्पेक्टरों पर कार्रवाई करते हुए बीकानेर रेंज आईजी ने श्रीगंगानगर में तैनात चार एसआई को नौकरी से हटा दिया है। इससे पहले जेल में बंद दो एसआई को बर्खास्त किया जा चुका है।

विज्ञापन
Bikaner News: Four more SIs convicted in SI recruitment scam, Bikaner Range IG took strict action
बीकानेर रेंज आईजी

विस्तार

राजस्थान में वर्ष 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषी अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान ने अब तक कुल छह सब इंस्पेक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ताजा कार्रवाई में श्रीगंगानगर में पदस्थ चार सब इंस्पेक्टर मनीष बेनीवाल, जयराज सिंह, अंकिता गोदारा और मनीषा सिहाग को सेवा से हटा दिया गया है। इससे पहले जयपुर जेल में बंद श्रवण कुमार गोदारा और मंजू बिश्नोई को भी बर्खास्त किया गया था।

विज्ञापन


भर्ती घोटाले में दोषी थे सभी एसआई

वर्ष 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा में हेराफेरी कर पुलिस सेवा में शामिल हुए इन अधिकारियों के खिलाफ जांच के दौरान पुख्ता सबूत मिले थे। इसके बाद सेवा नियमों के तहत इन पर कार्रवाई करते हुए सीधे बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए। आईजी ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि यह कार्रवाई सेवा से बर्खास्तगी नियम सीसीए 19 (2) के तहत की गई है। दोषी पाए गए एसआई को निलंबित करने के बजाय सीधे सेवा से हटाया गया है, ताकि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


एसओजी की जांच के बाद हुई बर्खास्तगी

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा घोटाले में इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में इन पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद बर्खास्तगी का फैसला लिया गया। सूत्रों के मुताबिक एसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में कुछ और पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed