फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Anil Kalla files nomination; political stir intensifies due to Navratan Daga's rebellious stance

बीकानेर मेयर चुनाव: कांग्रेस के अनिल कल्ला ने भरा नामांकन, नवरतन डांगा के निर्दलीय उतरने से मुकाबला दिलचस्प

Wed, 16 Sep 2026 06:25 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 06:25 PM IST
सार

बीकानेर नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने नामांकन दाखिल किया। डॉ. बीडी कल्ला ने कांग्रेस बोर्ड बनने का दावा किया। वहीं कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा के निर्दलीय नामांकन से मुकाबला रोचक हो गया है।

विज्ञापन
Bikaner: Anil Kalla files nomination; political stir intensifies due to Navratan Daga's rebellious stance
अनिल कल्ला ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम बीकानेर में महापौर पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, परिवारजन और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम में पार्टी का बोर्ड बनने का दावा दोहराया।

विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड शत-प्रतिशत बनेगा। कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डांगा को जल्द ही मना लिया जाएगा और वे कांग्रेस के साथ आएंगे।

विज्ञापन

हालांकि, महापौर प्रत्याशी के रूप में अनिल कल्ला के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। वार्ड 50 से कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व किसी भी तरह के अंदरूनी विरोध से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सीएम भजनलाल के गृह जिले में मेयर की कुर्सी का खेल पलटा: भाजपा के सामने निर्दलीय की चुनौती, कांग्रेस कहां?

परिवारवाद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कल्ला ने कहा कि वे पिछले 33 वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं। लंबे समय तक पार्टी के लिए काम करने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके समर्पण और कार्य को देखते हुए उन्हें अवसर दिया है।

क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं को भी अनिल कल्ला ने खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सभी पार्षद एक मंच पर खड़े हैं।

डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि निगम में कांग्रेस का महापौर बनना तय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास निगम में बहुमत साबित करने का आंकड़ा नहीं है। पार्टी में फूट की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है और सभी कांग्रेस पार्षद एकजुट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed