Bikaner: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए लोक अभियोजक, खुद को बचाने के लिए नोट को मुंह में चबाने की कोशिश
Bikaner: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर लोक अभियोजक ने खुद को बचाने के लिए नोट को मुंह में डालकर चबाने की कोशिश की, लेकिन एसीबी टीम ने तुरंत उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी पीपी को मेडिकल जांच के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर में एससी-एसटी कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक (पीपी) जगदीश कुमार को 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी के सीआई इंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, अभियोजन पक्ष में मदद करने के एवज में लोक अभियोजक ने परिवादी से एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 500 रुपये वह पहले ही ले चुका था। शेष 500 रुपये की राशि लेते समय एसीबी टीम ने उसे ट्रैप कर पकड़ा।
पढ़ें: जयपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर का माली में अपहरण, पत्नी बोलीं– मोदीजी मेरा सुहाग वापस ला दीजिए
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर लोक अभियोजक ने खुद को बचाने के लिए नोट को मुंह में डालकर चबाने की कोशिश की, लेकिन एसीबी टीम ने तुरंत उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी पीपी को मेडिकल जांच के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल आरोपी लोक अभियोजक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी की इस कार्रवाई से न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया है।