फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Girl who fell from the third floor of the library died during treatment

Bikaner News: लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से गिरी युवती की इलाज के दौरान मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Jul 2025 02:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Jul 2025 02:28 PM IST
सार

व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक निजी लाइब्रेरी में तीसरी मंजिल से गिरने के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही दुर्गा जाट गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस हादसे को प्रथम दृष्टया दुर्घटना मान रही है।

विज्ञापन
Bikaner News: Girl who fell from the third floor of the library died during treatment
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी लाइब्रेरी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई युवती दुर्गा जाट की पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका दुर्गा जाट बम्बलू निवासी रामरतन जाट की पुत्री थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब वह लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। गिरने से उसे सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद दुर्गा को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ का जालोर दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा और नशामुक्ति पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाइब्रेरी और अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया। हालांकि प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना माना जा रहा है, फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटनास्थल का मुआयना किया गया है।परिजनों ने दुर्गा के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम ही ले जाया गया।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed