{"_id":"67516c05f9627a9dc50cea72","slug":"army-jawan-committed-suicide-by-hanging-himself-in-bikaner-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आठ महीने पहले हुई थी पोस्टिंग; जानें क्यों लगाया मौत को गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आठ महीने पहले हुई थी पोस्टिंग; जानें क्यों लगाया मौत को गले
Thu, 05 Dec 2024 02:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:31 PM IST
सार
Bikaner: बीकानेर में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक सुसाइड के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सेना के जवान संतोष पंवार का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाजन के आर्मी नॉर्थ कैंप में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देर रात की है। मृतक सैनिक की पहचान महाराष्ट्र निवासी संतोष पंवार के रूप में हुई है। सैनिक का शव महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारी और अन्य जवान अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि संतोष पंवार की पोस्टिंग करीब 8 महीने पहले हुई थी।
विज्ञापन
वे महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तैनात थे। बुधवार शाम को वे कैंप से अपने कमरे में चले गए। इस दौरान कई देर तक कमरा बंद रहा। संतोष के साथियों को शक हुआ तो कमरे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
कई देर तक दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन जब गेट नहीं खोला वे उसे तोड़कर अंदर गए। जहां कमरे में वे फंदे से लटके हुए मिले। सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन