फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Angered by teachers' fight, school children blocked the highway

Bikaner: अध्यापिकाओं की लड़ाई से नाराज स्कूली बच्चों ने किया हाईवे जाम, लड़ाई में हो रही पढ़ाई बाधित

Wed, 06 Mar 2024 07:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Mar 2024 07:13 PM IST
सार

Bikaner: बीकानेर में एक स्कूल में टीचर्स की आपसी लड़ाई के चलते पढ़ाई नहीं होने से परेशान स्टूडेंट्स ने ग्रामीणों के साथ चार घंटे तक हाईवे को जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया।

विज्ञापन
Angered by teachers' fight, school children blocked the highway
अध्यापिकाओं की लड़ाई से नाराज स्कूली बच्चों ने किया हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नोखा के कंवलीसर में स्कूल में टीचर्स की आपसी लड़ाई के चलते पढ़ाई नहीं होने से परेशान स्टूडेंट्स ने ग्रामीणों के साथ चार घंटे तक हाईवे को जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। स्कूल का माहौल खराब करने वाले टीचर्स को बदलने की मांग की। सूचना पर नोखा पुलिस व सीबीईओ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर सात दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर चार घंटे बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामला बीकानेर के नोखा की कंवलीसर गवर्नमेंट स्कूल का है। गुस्साए छात्रों ने हाईवे 87-A पर बुधवार सुबह से प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


आश्वासन के बाद हाईवे खोला गया
ग्रामीण व स्टूडेंट्स ने बताया कि पिछले सप्ताह दो महिला टीचर्स के झगड़े के परस्पर विरोधी मामले नोखा थाने में दर्ज हुए थे। इसके बाद टीचर कमला जाट को स्कूल से एपीओ कर दिया था। जिसे लेकर ग्रामीण और बच्चे लगातार टीचर को वापस स्कूल में लगाने की मांग कर रहे थे। गुस्साए स्टूडेंट और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह से कंवलीसर गांव में स्टेट हाईवे 87-A को जाम कर दिया। हाईवे पर पत्थर व पेड़ की टहनियां डाल दी और टायर जलाकर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर नोखा पुलिस और सीबीइओ मौके पर पहुंचे। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की आश्वासन के बाद हाईवे खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed