फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   ACB Action In Bikaner UIT cashier-junior accountant arrested for taking bribe of Rs 70 thousand

ACB Action In Bikaner: 70 हजार रिश्वत लेते हुए UIT कैशियर-जूनियर अकाउंटेंट गिरफ्तार, इस एवज में मांगी थी घूस

Fri, 09 Feb 2024 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 07:48 PM IST
सार

बीकानेर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए यूआईटी के कैशियर और जूनियर अकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
ACB Action In Bikaner UIT cashier-junior accountant arrested for taking bribe of Rs 70 thousand
एसीबी ने बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर यूआईटी में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैशियर और जूनियर अकाउंटेट को ट्रैप किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर शर्मा की अगुवाई में सीआई आनंद कुमार ने कार्रवाई करते

विज्ञापन

हुए जूनियर अकाउंटेट गणेश कलवानी और कैशियर मनीष खत्री को 70 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

सीआई आनंद कुमार ने बताया कि यह राशि स्ट्रीट लाइट कंपनी के बकाया भुगतान की एवज में मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार, उदय बिल्ट प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर अशोक कुमार ने एसीबी को परिवाद दिया था कि उनकी कंपनी का 19 लाख का भुगतान नगर विकास न्यास में बकाया है। इस भुगतान की एवज में जूनियर अकाउंटेंट गणेश कलवानी और कैशियर मनीष खत्री ने 4.25 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 80 हजार रुपये का कमीशन मांगी।
विज्ञापन


परिवादी के अनुसार, बिल पास करने की एवज में 70 हजार रुपये देना तय हुआ, जिसके लिए सात फरवरी को कैशियर मनीष खत्री, जूनियर अकाउंटेंट गणेश कलवाणी से सत्यापन को एसीबी की टीम ने निगर विकास न्यास कार्यालय में ही कार्रवाई कर इन दोनों को नकद राशि के साथ पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed