फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   A young man got an electric shock while repairing an AC in Children's Hospital

Bikaner News: चिल्ड्रेन अस्पताल में एसी ठीक करते समय युवक को लगा करंट; हुई दर्दनाक मौत

Tue, 23 Jul 2024 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jul 2024 05:42 PM IST
सार

Rajasthan: पीबीएम के चिल्ड्रेन अस्पताल में यूनिट हेड के ओपीडी कमरा नं 17 में एसी की रिपेयरिंग करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक तालीम मोहम्मद की उम्र 21 साल थी। वह पिछले कई सालों से बिजली का काम कर रहा था। 
 

विज्ञापन
A young man got an electric shock while repairing an AC in Children's Hospital
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चिल्ड्रेन अस्पताल में एसी ठीक करते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तालीम मोहम्मद अस्पताल में ठेकेदार के अंडर में काम करता था। आज सुबह पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सेवा करने वाली एक संस्था ने पीबीएम अस्पताल के बच्चा अस्पताल में 17 नंबर कमरे के खराब एसी को ठीक करने के लिए उसे बुलाया था।

विज्ञापन


एसी को ठीक करते समय उसकी करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में काम करने वाली एक सामाजिक संस्था ने अस्पताल में बिजली ठेकेदार को बच्चा अस्पताल के 17नं ओपीडी में लगे एसी को ठीक करने के लिए इन दो युवकों को बुलाया था। दोनों युवक एसी ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान कमरे में किसी ने एसी का स्विच ऑन कर दिया, जिसके चलते तालीम मोहम्मद करंट लगकर तिपाई से नीचे आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिस कमरे में दोनों युवक एसी ठीक कर रहे, वहां का स्टाफ कमरे में ताला लगाकर निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed