फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner Police has exposed the fake currency printing gang

Rajasthan: बीकानेर में चल रही थी नकली नोट छापने की फैक्ट्री, हवाला कारोबारियों तक जुड़ा हैं नेटवर्क

Sun, 24 Jul 2022 06:38 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 06:38 PM IST
सार

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि दो जगह से दबिश के दौरान करीब डेढ़ करोड़ की राशि बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Bikaner Police has exposed the fake currency printing gang
पुलिस ने जब्त की नकली नोटों की खेप - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि दो जगह से दबिश के दौरान करीब डेढ़ करोड़ की राशि बरामद की गई है। साथ ही मौके से छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस को 500 और 2000 के नोट मिले हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नकली नोटों को चलाने के मामले में चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। तभी से पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव और एएसपी सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में देर रात दो जगह छापेमारी की। गई। दोनों ही जगह पर नकली नोट बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। दोनों जगह से करीब 1.5 करोड रुपए के नोट बरामद किए गए है। पुलिस अभी नोटों की गिनती कर रही है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से नकली नोट बनाने की मशीन और नकली नोट बनाने का पेपर भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


पूरे देश में फैला है नेटवर्क 
आईजी ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। ये हवाला के जरिए नकली नोट भेजते थे। नकली नोट को खपाने के लिए यह गिरोह बड़े ही शातिराना अंदाज में पहले हवाला कारोबारियों को फोन कर अपने जाल में फंसाता था। फिर नोटों की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट रखते थे। उनके बीच में नकली नोट हेाते थे। डिलीवरी देने के बाद अपना फोन बंद कर लेते थे। पुलिस को इनके पास सैकड़ों फर्जी सिम मिले है। हवाला व्यापारियों से गिरोह का मुख्य सरगना चम्पालाल शर्मा बताया गया है। यह ही व्हाट्सअप कॉल करके हवाला कारोबारियों के संपर्क में रहता था। पार्टी को विश्वास में लेकर नोटों की डिलीवरी पॉलीथिन में पैक करके देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के ज्यादा सवाल जवाब करने पर डिलीवरी देने से इनकार भी कर देता था। उसके एवज में मिलने वाली धनराशि को ये आपस में बांट लिया करते थे। यह गिरोह अभी तक 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा नकली करेंसी खपा चुके है। साथ ही यह गिरोह करोड़ों रूपये की नकली नोट भारतीय बाजार में चला चुका है। काफी समय से पुलिस इस गिरोह पर नजर रख रही थी। देर रात गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह के सदस्य मंहगे व बड़े शौक रखने वाले है जो कि महंगे कपड़े पहनते, बड़ी गाड़ियों में चलते थे और महंगे होटलों में ठहरना, जुआ सट्टा आदि करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed