{"_id":"6323456a6f2e64563d2a17fd","slug":"bikaner-news-police-recovered-lost-mobiles-returned-it-to-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: पुलिस ने मालिकों को लौटाए 35 लाख रुपये के मोबाइल, खुशी अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: पुलिस ने मालिकों को लौटाए 35 लाख रुपये के मोबाइल, खुशी अभियान चलाया
Thu, 15 Sep 2022 09:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:01 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि साइबर सेल पुलिस ने खुशी नाम से विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके तहत गुमशुदा हुए 35 लाख रुपये के करीब 100 मोबाइल ट्रेस कर जब्त किए गए थे। सभी मोबाइल फोन को उनके मालिकों को लौटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने दी जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने गुमशुदा हुए मोबाइल फोन की बड़ी खेप बरामद की है। इन मोबाइलों की कीमत बाजार में 35 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। कार्रवाई की जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता का की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि साइबर सेल पुलिस ने खुशी नाम से विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके तहत गुमशुदा हुए 35 लाख रुपये के करीब 100 मोबाइल ट्रेस कर जब्त किए गए। सभी मोबाइल फोन को उनके मालिकों को लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह सभी मोबाइल मिसिंग हुए थे, जिन्हें किसी व्यक्ति के मिलने पर ऑन करते ही साइबर सेल ने ट्रेस कर लिया। एडिशनल एसपी अमित बुडानिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल के दीपक यादव और दिलीप सिंह की विशेष भूमिका सामने आई है। बरामद किए गए इन मोबाइलों में से 5 मोबाइल आइफोन कंपनी के थे। वहीं कुछ अन्य मोबाइल भी महंगे ब्रांड के थे।
विज्ञापन