फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bhiwadi municipal election baba balaknath statement lawyers protest effigy tijara mla mohini vijay

राजस्थान: बाबा बालकनाथ के बयान पर भड़के वकील, भिवाड़ी कोर्ट के बाहर पुतला फूंका; चुनाव में विरोध का एलान

Tue, 08 Sep 2026 06:16 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 08 Sep 2026 06:16 PM IST
सार

Rajasthan News: भिवाड़ी नगर निकाय चुनाव के बीच तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ दिए गए कथित बयान को लेकर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर के बाहर नारेबाजी करते हुए बाबा बालकनाथ का पुतला दहन किया।

विज्ञापन
bhiwadi municipal election baba balaknath statement lawyers protest effigy tijara mla mohini vijay
तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ का विरोध करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरथल जिले के भिवाड़ी नगर निकाय चुनाव के बीच तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के कथित बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट मोहिनी विजय के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कथित बयान के विरोध में मंगलवार को भिवाड़ी सिविल कोर्ट के वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों ने एकजुट होकर महंत बाबा बालकनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कोर्ट परिसर के बाहर उनका पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


कथित बयान को लेकर वकीलों में आक्रोश, कोर्ट के बाहर की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने कथित बयान को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे चुनावी मर्यादा के विपरीत बताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसमें सभी प्रत्याशियों को सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। किसी प्रत्याशी के खिलाफ आपत्तिजनक या आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किए जाने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


प्रचार के दौरान वोटों से पीटने संबंधी बयान का आरोप
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान बाबा बालकनाथ द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को वोटों के जरिए पीटने संबंधी कथित बयान दिया गया था। बयान सामने आने के बाद कांग्रेस समर्थकों और वकीलों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, कथित बयान के संबंध में बाबा बालकनाथ या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनाव तक जारी रहेगा विरोध'
प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आगामी नगर निकाय चुनाव में बाबा बालकनाथ के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। वकीलों ने एकजुटता दिखाते हुए चुनाव में उनके विरोध का फैसला लिया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।

भाजपा-कांग्रेस की खींचतान के बीच और गरमाया चुनावी माहौल
इस घटनाक्रम के बाद भिवाड़ी नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले से चल रही चुनावी खींचतान के बीच अब यह मामला भी चर्चा का विषय बन गया है। वकीलों के प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद चुनावी माहौल में राजनीतिक विरोध और बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।


यह भी पढ़ें: अमायरा मौत केस में फिर गरमाया माहौल, CJP ने ढीली धाराओं और जमानत पर उठाए सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

प्रचार के आखिरी दौर में बढ़ सकती है सियासी तल्खी
नगर निकाय चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में इस विवाद के सामने आने के बाद चुनावी माहौल में बयानबाजी और राजनीतिक विरोध और तेज होने की संभावना है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि कथित बयान को लेकर आगे कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं और चुनाव प्रचार के दौरान यह मुद्दा कितना प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed