{"_id":"6239f9b8e21d821f742ef580","slug":"bhim-army-chief-chandrashekhar-targeted-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर का सीएम गहलोत पर हमला: कहा- कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें, हम 10 लाख देंगे, पर भाई लौटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर का सीएम गहलोत पर हमला: कहा- कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें, हम 10 लाख देंगे, पर भाई लौटाएं
Tue, 22 Mar 2022 10:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:00 PM IST
सार
पाली में जितेंद्र पाल मेघवाल की हत्या के मामले में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकता भी की। चंद्रशेखर ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था सही नहीं है।
विज्ञापन
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। चंद्रशेखर ने गहलोत से इस्तीफे की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि सीएम कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो पद से इस्तीफा दे दें। चंद्रशेखर का यह हमला पाली के बारवा में हेल्थ वर्कर की हत्या को लेकर था। मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा पीड़ित परिवार को की गई दस लाख रुपए की आर्थिक मदद पर भी कटाक्ष किया। चंद्रशेखर ने कहा कि हम दस लाख रुपये देने को तैयार हैं, मुख्यमंत्री हमारा भाई वापस ले आए।
विज्ञापन
चंद्रशेखर पाली में जितेंद्र पाल मेघवाल की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने आए थे। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। यहां मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस पहले से ही काम करती तो यह घटना ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था की हालत सही नहीं है। चंद्रशेखर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामंतों का सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य में लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। इस तरह और घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बता दें कि पाली जिले के बाली बारवा क्षेत्र संविदा कर्मी जितेंद्र पाल मेघवाल की 15 मार्च को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने परिवार को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद की है।
विज्ञापन