{"_id":"660e9f80408c7e2a360039d8","slug":"satta-ka-sangram-bjp-leader-in-bhilwara-says-congress-which-calls-ram-imaginary-can-never-win-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: भीलवाड़ा में तीखी बहस, BJP नेता बोले- राम को काल्पनिक कहने वाली कांग्रेस कभी नहीं जीत सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: भीलवाड़ा में तीखी बहस, BJP नेता बोले- राम को काल्पनिक कहने वाली कांग्रेस कभी नहीं जीत सकती
Thu, 04 Apr 2024 06:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:09 PM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में है। गुरुवार सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हुई। इसके बाद दोपहर एक बजे युवाओं से चर्चा हुई। अब शाम पांच बजे राजनीतिक दलों के साथ चुनाव पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' चार अप्रैल को राजस्थान के भीलवाड़ा में पहुंच चुका है। यहां का हालचाल लेकर हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रख रहे हैं। यहां शाम को नेताओं से चर्चा के दौर में तीखी बहस छिड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा, बीजेपी सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करती है। बीजेपी झूठ के सहारे राजनीति कर वोट लेना चाहती है। वर्तमान सरकार यहां पर कोई कार्य नहीं करवाई है। बीजेपी का काम यही है कि सिर्फ अपना-अपना विकास करो और लोगों को भड़काकर चुनाव जीतो। वहीं, कांग्रेस नेता ने सीपी जोशी की जमकर तारीफ की। बता दें कि भीलवाड़ा लोकसभा सीट से सीपी जोशी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
बीजेपी नेता किशोर सोनी ने बताया, कांग्रेस जब भी सरकार में आती है, तब झूठे वादे कर चुनाव जीतना चाहती है। धरातल पर कांग्रेस कोई काम नहीं करती। भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस यहां से कभी नहीं जीत सकती। राजस्थान में सभी सीटें बीजेपी जीतेगी। बीजेपी प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल सात लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे।
वहीं, एक अन्य नेता ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल का जीतना तय है। एक एडवोकेट ने कहा, भीलवाड़ा की जनता ने दोनों पार्टियों को नकार कर निर्दलीय को जीताया। यहां की लोग विकास के मुद्दे को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी को मजबूत बताते हुए उनकी जीत तय मानी।
मनीष, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दस के कार्यकाल में बीजेपी सांसद ने विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी। मनीष ने कहा, इस बार विकास एक सौ एक प्रतिशत अच्छा होगा। यहां के प्रत्याशी को बीजेपी ने सोच समझकर बनाया है।