फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Rajasthan News Mother Jumped Into The Well Along With Her Son And Daughter in Bhilwara Family Dispute Case

Bhilwara News: बेटा-बेटी को गोद में लेकर मां कुएं में कूदी, डूबने से तीनों की मौत; पति से हुआ था झगड़ा

Mon, 29 Jul 2024 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jul 2024 05:03 PM IST
सार

Bhilwara News: पति से झगड़े के बाद एक महिला ने सोमवार की सुबह अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस दौरान तीनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
Rajasthan News Mother Jumped Into The Well Along With Her Son And Daughter in Bhilwara Family Dispute Case
दो बच्चों के साथ मां कुएं में कूदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सालरा गांव में पति से पारिवारिक कलेह के चलते विवाहिता ने 9 माह के नवजात बेटे और 7 सााल की मासूम बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अथक प्रयास के बाद मां-बेटे व बेटी के शवों को कुएं से निकलवा लिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव को बाहर निकलवा कर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सालरा गांव का है, जहां सुबह करीब सात बजे घटना हुई। मृतका के तीन बच्चे थे, जिनमें चार साल की बेटी कविता घटना के समय उसके पिता के घर पर ही थी, वो जिंदा बची है।
विज्ञापन


झगड़े के बाद घर से बच्चों को लेकर निकली महिला
सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि सालरा में रहने वाली राजू देवी गाडरी (30) और उसके पति उदय लाल गाडरी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी के चलते राजू देवी आज सुबह अपनी 7 साल की बेटी राधिका और 5 माह के बेटे हिमांशु को साथ लेकर घर से निकल गई। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में बने कुएं में उसने बेटा और बेटी को लेकर छलांग लगा दी। महिला के घर से निकल जाने के बाद परिजन उसकी तलाश में निकले। इस दौरान उन्हें तीनों के कुएं में कूदने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने करवाया मामला दर्ज
मृतका के भाई भगवान गाडरी ने बताया कि करीब 12 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके कारण परेशान महिला ने आज सुबह अपने दो बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया। सूचना पर जब हम उदय लाल गाडरी के परिवार के पास पहुंचे तो उन्होंने हमसे अभद्रता की। ऐसे में पुलिस में मामला दर्ज करवाकर हत्या के एंगल को लेकर भी जांच का आग्रह किया है। मृतका के तीन बच्चे थे, जिनमें चार साल की बेटी कविता घटना के समय उसके पिता के घर पर ही थी।


चार घंटे बाद निकाले जा सके शव
सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद कुएं में गिरी महिला और उसके बेटे-बेटी के शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने तीनों के शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतका के ससुराल में पति के अलावा देवर, जेठ और सास-ससुर भी है और परिवार संयुक्त परिवार के रूप में रहता है। हालांकि देवर भगवान गाडरी के साथ मृतका की छोटी बहन की शादी हुई है, जिन्हें परेशान करने के लिए महिला पर दबाव डाला जाता था। पुलिस के अनुसार पति एक फेक्ट्री में मजदूरी करता है, वहीं किसानी भी करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed