फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Rajasthan Lok Sabha Election Satta Ka Sangram Will Be Held In Bhilwara on Thursday

Satta Ka Sangram: गुरुवार को भीलवाड़ा में होगा सत्ता का संग्राम, जानेंगे लोगों के मुद्दे, नेताओं से होंगे सवाल

Wed, 03 Apr 2024 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 07:13 PM IST
सार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल यानी गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता लोगों के सवालों का जवाब देंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Election Satta Ka Sangram Will Be Held In Bhilwara on Thursday
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर जिले से हुई। गुरुवार (चार अप्रैल) को भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। यहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन


हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीलवाड़ा में गुरुवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम
चाय पर चर्चा (सुबह आठ बजे)

  • स्थान: इंद्रा मार्केट, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने, स्टेशन चौराहा, भीलवाड़ा
  • स्थानीय संपर्क: पंकज आडवाणी

युवाओं से बात (सुबह 11 बजे)

  • स्थान: सूचना केंद्र चौराहा, भीलवाड़ा
  • स्थानीय संपर्क: पंकज आडवाणी

राजनीतिक दलों से चर्चा (शाम पांच बजे)

  • स्थान: मुखर्जी उद्यान, जिला कलेक्ट्रेट के सामने भीलवाड़ा
  • स्थानीय संपर्क: पंकज आडवाणी

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed