फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara: Scrap dealer murdered by slitting his throat in Bijolia.

Bhilwara: बिजोलिया में कबाड़ व्यवसायी की हत्या; हमलावरों ने पत्थर मारकर काटा गला; मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Mar 2024 05:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Mar 2024 05:46 PM IST
सार

अज्ञात हमलावरों ने व्यवसायी के गले और सिर पर पत्थरों से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। व्यवसायी  कबाड़ लेने क्षेत्र के नजदीक स्थित गांवों में गया था।

विज्ञापन
Bhilwara: Scrap dealer murdered by slitting his throat in Bijolia.
कबाड़ व्यवसायी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बिजोलिया क्षेत्र के सतकुड़िया ग्राम के नजदीक भेरूपूरा में स्थित बंद पड़ी खदान में अज्ञात लोगों ने कबाड़ व्यवसायी की पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने व्यवसायी के गले और सिर पर पत्थरों से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गणेश मीणा ने बताया कि बिजौलिया के चारण माता मंदिर के पास रहने वाले छीतरमल (50) पुत्र नागजीराम खटीक सोमवार सुबह रोजाना की तरह परिजनों को कबाड़ खरीदने की कहकर घर से निकला था। दोपहर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


बिजोलियां निवासी छीतर पुत्र नागजीराम खटीक रोजाना की तरह सोमवार सुबह 9 बजे अपने घर से कबाड़ लेने क्षेत्र के नजदीक स्थित गांवों में गया था। जब देर शाम तक घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश जारी की। इस दौरान कई बार व्यवसायी को फोन लगाया गया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। मंगलवार सुबह भेरूपुरा के ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर जाकर देखा तो उसकी मोपेड खदान के बाहर खड़ी थी और खदान में उसका गला कटा और सिर फटा शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में व्यक्ति की हत्याकर शव जंगल में फेंकने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस की मौजूदगी में शव को कस्बा स्थित अस्पताल में लाएं, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित किया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। मौके पर तहसीलदार इमरान खान, थाना अधिकारी गणेश मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, नायब तहसीलदार रेखराज स्वामी, पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र राजोंरा, अनिल खटीक, सुवालाल, धर्मराज सहित कई लोग मोजूद है। कबाड़ व्यवसायी छीतर के तीन पुत्र हैं। छह माह पूर्व मृतक की पत्नी की भी सर्पदंश से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed