फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara : Damodar Aggarwal thanked for the cooperation in elections, said- Kamal's victory is certain

Bhilwara News: दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा चुनावों में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, कहा- कमल की जीत पक्की

Mon, 03 Jun 2024 09:15 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 09:15 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में भीलवाड़ा से भाजपा के प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने रविवार को शाहपुरा में आयोजित एक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञाापित किया। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा से कमल की जीत पक्की है और हम जीत का नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। 

विज्ञापन
Bhilwara : Damodar Aggarwal thanked for the cooperation in elections, said- Kamal's victory is certain
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा से लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने शाहपुरा के विधायक लालाराम बैरवा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की मौजूदगी में रविवार को शाहपुरा में भाजपा के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा से कमल की जीत पक्की है और हम यहां से जीत का नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। देश में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की हैट्रिक बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मेहनत के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
विज्ञापन


शाहपुरा के विधायक लालाराम बैरवा ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत शाहपुरा से भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ने भीलवाड़ा से भाजपा की जीत सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने बिना थके और बिना रुके चुनाव में अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। सभी ने मिलकर इस जीत के लिए एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में और भी ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed