फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara: A young man who made a video of a girl and did obscene acts was arrested

Bhilwara: नहाती हुई लड़की का बनाया वीडियो और की अश्लील हरकत, शोर सुनकर आए परिजनों ने जमकर की धुनाई

Thu, 18 Jul 2024 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 Jul 2024 09:38 PM IST
सार

आरोपी नहाते हुए लड़की का वीडियो बनाने लगा। लड़की की नजर पड़ने पर उसने युवक को टोका तो वह छत पर कूद गया और लड़की का गला पकड़ कर उसे नीचे गिरा दिया और अश्लील हरकतें करने लगा।

विज्ञापन
Bhilwara: A young man who made a video of a girl and did obscene acts was arrested
पुलिस थाना भीमगंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत पर नहा रही लड़की का वीडियो बनाने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के एक युवक ने पास की बिल्डिंग से वीडियो बना लिया और लड़की के टोकने पर उसे जातिगत अपमानित किया। घटना के बाद परिजनों और आस-पास के लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


भीमगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी के साथ हुई घटना की रिपोर्ट देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे उनकी भतीजी छत पर नहा रही थी। इस दौरान पास की ही बिल्डिंग पर काम करने के लिए आया मीरां नगर निवासी इब्राहिम अब्बासी नहाते हुए लड़की का वीडियो बनाने लगा। लड़की की नजर पड़ने पर उसने युवक को टोका तो वह छत पर कूद गया और लड़की का गला पकड़ कर उसे नीचे गिरा दिया। युवक ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें की और उसे जातिगत अपमानित किया।
विज्ञापन


आरोपी ने लड़की को वीडियो वायरल कर बदनाम करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की के चिल्लाने पर परिजन और आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे और युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस को सूचना देने पर भीमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल और प्राथमिक उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी भीमगंज थाने पर जुट गए और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। भीमगंज थाने में पीड़ित लड़की के काका ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed