{"_id":"69faa7f2f69c7e4edd0fa3b1","slug":"bhilwara-news-xen-among-3-held-while-taking-4-04-lakh-bribe-for-clearing-contractors-bills-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: ठेकेदारों के बिल पास कराने के एवज में वसूली, ACB ने 4.04 लाख की रिश्वत लेते XEN समेत 3 को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: ठेकेदारों के बिल पास कराने के एवज में वसूली, ACB ने 4.04 लाख की रिश्वत लेते XEN समेत 3 को दबोचा
Wed, 06 May 2026 08:01 AM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:01 AM IST
सार
भीलवाड़ा में एसीबी ने रिश्वतखोरी के बड़े खेल का खुलासा करते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता समेत तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की नकद रिश्वत बरामद होने से विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसीबी की कार्रवाई में तीन घूसखोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रथम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग शाहपुरा के अधिशाषी अभियंता सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ने भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। इस दौरान अधिशाषी अभियंता के पास से 4 लाख 4 हजार रुपये की नकद रिश्वत राशि बरामद की गई।
विज्ञापन
एसीबी प्रथम के उप अधीक्षक पुलिस पारसमल ने बताया कि विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार की गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम लगातार निगरानी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शाहपुरा पीडब्ल्यूडी में अधिशाषी अभियंता शहजाद मोहम्मद ठेकेदारों के बिल पास करने के बदले भारी कमीशन वसूल रहा था। आरोप है कि यह राशि वह अपने साथ-साथ अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा के लिए भी ले रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर में ACB की बड़ी कार्रवाई, PWD के एक्सईएन कृष्ण कुमार 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ठेकेदार मोडूराम धाकड़ और बनवारीलाल से बिल पास करने के एवज में रिश्वत ली जानी थी। इस सूचना पर एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान शहजाद मोहम्मद के पास से 4.04 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
कार्रवाई के बाद एसीबी की एक अन्य टीम ने जहाजपुर स्थित शहजाद मोहम्मद के घर पर भी दबिश दी, जहां दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।