फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara Crime Attempt to kidnap woman in broad daylight from in front of the house

Bhilwara Crime: दिनदहाड़े महिला को घर के आगे से अगवा करने का प्रयास, बदमाशों के मंसूबे पर फेरा पानी

Wed, 05 Jul 2023 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 03:55 PM IST
सार

Bhilwara Crime: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक महिला को अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। ऐसे में महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया और होने वाली अनहोनी से अपने आप को बचा लिया।
 

विज्ञापन
Bhilwara Crime Attempt to kidnap woman in broad daylight from in front of the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीलवाड़ा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े पति का इंतजार कर रही महिला का बाइक सवार युवक ने पति के द्वारा भेजने की बात कहकर महिला को बाइक पर बैठाकर अपहरण करने की योजना को अंजाम दे दिया। लेकिन महिला की हिम्मत ने अपहरणकर्ता के मंसूबे पर पानी फेर दिया और अपने साथ होने वाली अनहोनी से खुद को बचा लिया। बस महिला के द्वारा बाइक से छलांग लगाने से उसे कुछ चोट जरूर आई है।

विज्ञापन


बता दें कि भीलवाड़ा शहर के व्यस्त लेंड मार्ग होटल के पास चीनू पत्नी अरविंद मेहता सूरत से आ रहे अपने पति का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने आकर उसे कहा कि उसके पति ने उनको भेजा है। इस पर चीनू मेहता ने उस पर विश्वास करते हुए बाइक पर बैठ गई। कुछ दूरी पर जाते ही बाइक सवार ने बाइक को अन्य सड़क मार्ग पर मोड़ दिया, जिस पर चीनू को अपने साथ किसी अनहोनी होने की आशंका हो गई और उसने विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


लेकिन बाइक सवार ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी, जिस पर चीनू मेहता ने चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार भी अचानक हुई घटना से घबराकर मौके से फरार हो गया। चीनू मेहता को राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। वहीं, पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed