फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bhilwara congress leader three monkeys symbol controversy dotasara municipal election

राजस्थान: गांधीजी के तीन बंदरों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे नेता, डोटासरा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

Fri, 02 Oct 2026 03:05 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 02 Oct 2026 03:05 PM IST
सार

भीलवाड़ा में निकाय चुनाव के दौरान पार्टी सिंबल आवंटन में कथित गड़बड़ी से नाराज कांग्रेस नेता मनोज पालीवाल ने गांधी जयंती पर तीन प्रतीकात्मक बंदरों के साथ पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। पालीवाल ने 17 उम्मीदवारों को सिंबल नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
bhilwara congress leader three monkeys symbol controversy dotasara municipal election
मनोज पालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी सिंबल आवंटन में गड़बड़ी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने से नाराज कांग्रेस के प्रदेश समिति सदस्य मनोज पालीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर तीन प्रतीकात्मक बंदरों के साथ अनोखा पैदल मार्च निकाला। उन्होंने भोपाल क्लब के बाहर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और हाथ में लाठी लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय तक यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल
कांग्रेस नेता मनोज पालीवाल ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में संगठन के पदाधिकारियों की भारी लापरवाही के कारण कांग्रेस को 17 सिंबल नहीं मिल सके। इस वजह से पार्टी महापौर और उपमहापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतार सकी। इसका फायदा सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मिला और उसके दोनों प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का रवैया गांधीजी के तीन बंदरों जैसा हो गया है, जिन्हें न कुछ दिखाई देता है, न सुनाई देता है और न ही वे कुछ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक महीने से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं, परंतु शीर्ष नेतृत्व इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


सिंबल वितरण में गंभीर लापरवाही
पार्टी नेता मनोज पालीवाल ने पूरी घटना का विवरण देते हुए बताया कि शहर कांग्रेस प्रत्याशी ओम नारायणीवाल को सिंबल बांटने का दायित्व सौंपा गया था, लेकिन वे अपने कर्तव्य से पीछे हट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि महेश सोनी नाम के व्यक्ति ने खुद को पार्टी का कथित पदाधिकारी बताकर जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में विवाद खड़ा किया और दोपहर 3:30 बजे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सिंबल जमा कराने पहुंचा। सिंबल समय पर न मिलने से 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित रह गए, जिससे पार्टी को बड़ा राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मनोज पालीवाल ने दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। अनुशासनहीनता के आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed