फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bhartiya janta party rajasthan president dr satish poonia targets on congress, said that bjp is not trying to bring down gehlot governemnt, it will downfall by its own conflicts 

राजस्थान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- गहलोत सरकार को हम नहीं गिरा रहे, यह झगड़े से खुद ही गिर जाएगी

Tue, 07 Dec 2021 11:32 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जयपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 07 Dec 2021 11:32 PM IST
सार

पूनियां ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल है, वादाखिलाफी और झूठे वादों से हालात इस कदर हैं कि कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक गांवों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
 

विज्ञापन
bhartiya janta party rajasthan president dr satish poonia targets on congress, said that bjp is not trying to bring down gehlot governemnt, it will downfall by its own conflicts 
भाजपा राजस्थान अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले अपने गिरेबान में झांकें कि कांग्रेस ने केंद्र की सत्ता में रहते हुए देश में अनुच्छेद 356 का 90 बार से अधिक दुरूपयोग कर राज्य सरकारों को षड्यंत्र कर गिराया, जो लोकतंत्र पर काला धब्बा हैl

विज्ञापन


पूनियां ने कहा कि अशोक गहलोत भाजपा पर सरकार गिराने का झूठा आरोप लगाते हैं, जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस सरकार के अंदर अंतरकलह व विग्रह इतने बड़े स्तर पर है कि आए दिन इनके नेताओं के एक दूसरे के खिलाफ बयान आते हैं, इनके विधायक और मंत्री अशोक गहलोत की कार्यशैली से नाखुश हैं, और संपूर्ण किसान कर्जमाफी और लंबित भर्तियां इत्यादि जनहित के मुद्दों के कारण पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन


पूनियां ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल है, वादाखिलाफी और झूठे वादों से हालात इस कदर हैं कि कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक गांवों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, जिसका नतीजा 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त राजस्थान होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगीl  अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान को यह सोचने की जरूरत है कि कांग्रेस मात्र ढाई राज्यों में सिमट कर रह गई और आने वाले समय में राजस्थान से लेकर संपूर्ण भारत से कांग्रेस मुक्त हो जाएगीl
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह का व्यक्तित्व विराट है
पूनियां ने कहा कि मजबूत एवं ऐतिहासिक फैसलों के कारण अमित शाह का इतना विराट व्यक्तित्व कि देशवासी उन्हें आधुनिक भारत का लौह पुरुष की संज्ञा देते हैं, उन्होंने अनुच्छेद 370 का निस्तारण कर जम्मू कश्मीर को विकास की नई राह दिखाई और जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए आतंकवाद का खात्मा किया और देश की सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था करने की पुख्ता कार्ययोजना को मजबूती से धरातल पर लागू किया l वहीं मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों से नई इबारत लिख रहे हैं, और शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने की विशेष कार्ययोजना पर कार्य कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, इस तरह केंद्र सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर वर्ग को आर्थिक उन्नति के साथ लाभान्वित कर रही हैl


सीएम गहलोत ने लगाया था सरकार गिराने की साजिश का आरोप
दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को भाजपा पर उनकी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि यह साजिश गृहमंत्री अमित शाह और केद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर रची गई थी। गहलोत ने कहा कि राजस्थान ने सरकार गिराने के प्रयासों को विफल कर के इतिहास रचा है, यह आगे जाकर लोकतंत्र को बचाने में मददगार साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed