फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Younger brother killed while sleeping in Bharatpur

Bharatpur: सोते समय छोटे भाई को उतारा मौत के घाट; परिजन चुपचाप कर रहे थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने रुकवाया

Sun, 08 Oct 2023 12:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 08 Oct 2023 12:59 PM IST
सार

भरतपुर में सोते हुए छोटे भाई का बड़े भाई ने मर्डर कर दिया। फसल के बंटवारे को लेकर धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
Younger brother killed while sleeping in Bharatpur
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमॉर्टम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में बड़े भाई ने सोते हुए अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। देर रात दोनों ने फसल के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों शराब के नशे में थे। तभी बड़े भाई ने धारदार हथियार से छोटे भाई के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत गई। मृतक के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी मृतक के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


घटना उद्योग नगर थाना इलाके के ताखा गांव की है। इन दिनों बाजरे की फसल कट रही है। ग्रामीणों ने मुताबिक बड़ा भाई लोकेश अपने छोटे भाई धनवीर (28) के हिस्से की फसल काटकर घर ले आया। जिसके बाद देर रात दोनों भाई नशे की हालत में झगड़ा कर रहे थे। दोनों में झगड़ा होने के बाद सभी परिजन सो गए। जिसके बाद रात करीब 12 बजे लोकेश उठा और सोते हुए धनवीर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में धनवीर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हमले के बाद धनवीर चिल्लाया तो परिजन उठे, जब तक लोकेश घर से फरार हो गया। धनवीर के परिजन घटना के बारे में बिना किसी को सूचना दिए, धनवीर के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर जा रहे थे। तभी धनवीर के पिता पूरन ने घटना की सूचना उद्योग नगर थाने को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश के पिता पूरन ने बताया कि लोकेश और धनवीर में देर रात को झगड़ा हो रहा था। इस दौरान लोकेश ने धारदार हथियार से धनवीर के सिर पर हमला कर दिया। हमें यह नहीं पता लोकेश ने धनवीर पर किस हथियार से हमला किया। घटना के दौरान हम लोग सो रहे थे। उद्योग नगर थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि, कंट्रोल रूम द्बारा सूचना मिली कि, ताखा गांव में एक व्यक्ति है। जिसकी हत्या हुई है। उसके परिजन बिना किसी को घटना की सूचना दिए, उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा तो उसके सिर पर गहरी चोट थी। जिससे पता लगा कि उसका मर्डर किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed