Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Will fulfill all promises in 5 years

Bharatpur News: 5 साल में सभी वादे पूरा करेंगे

Tue, 06 Feb 2024 02:01 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार 5 साल पूरे होने से पहले संकल्प पत्र में किए सभी वादों को पूरा कर लेगी। पिछली सरकार के कार्यकाल में 19 में से 17 पेपर लीक हुए। हमने एसआईटी गठित कर युवाओं पर कुठाराघात करने वालों को पकड़ना शुरू कर दिया है। एक-एक को सजा मिलेगी।
विज्ञापन


यह बातें सोमवार को भरतपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पैतृक गांव अटारी में सभा को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार भजनलाल शर्मा पैतृक गांव पहुंचे। अपने अपने लाल का ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमने 450 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा किया था, जो पूरा कर दिया। दिव्यांग और वृद्धजनों की पेंशन, गेंहू की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री ने गोविंद डोटासरा के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है। मैं गर्व से कहता हूं कि संगठन के लिए मैंने फर्श बिछाया है।
विज्ञापन


आप (गोविंद डोटासरा) फिलहाल कांग्रेस पार्टी को संभालो, आपका अभिमान बोल रहा है। अभिमान रावण का भी नहीं रहा। अभियान के चलते ही कांग्रेस धरातल पर है। आगामी चुनाव में कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईआरसीपी परियोजना को हर हाल में पांच साल में पूरा किया जाएगा। परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के लिए पेयजल व सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री भजनलाल ने पूंछरी का लौठा में श्रीनाथजी और कैलादेवी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री दोपहर डीग जिले के पूंछरी का लौठा पहुंचे। यहां पर श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। गिरिराजजी की पूजा कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बयाना क्षेत्र स्थित कुलदेवी कैलादेवी के दर्शन करने झील का बाड़ा पहुंचे। पैतृक घर पर माता गोमती देवी-पिता किशन स्वरूप शर्मा ने भजनलाल शर्मा व उनकी पत्नी गीता की आरती उतारकर आगवानी की। मुख्यमंत्री ने यहां पारिवारिक लोक देवताओं के थान, चामुंडा माता मंदिर में दर्शन किए और डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले बछामदी स्थित बिहारीजी मंदिर में दर्शन कर पूजा की।



मुख्यमंत्री पर हुई फूलों की बरसात
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के स्वागत में फूलों की ऐसी बारिश की लग रहा था जैसे फूलों की होली खेली जा रही हो। सुबह से ही मुख्यमंत्री का गांव अटारी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । भजनलाल शर्मा ने पूरे गांव की परिक्रमा लगाकर ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री गांव वासियों द्वारा किए गए स्वागत से प्रसन्न नजर आए। मंगलवार को मुख्यमंत्री भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed