फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Two bikes collided, one dead, three injured

Bharatpur News: दो बाइक टकराईं, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 16 Feb 2025 12:13 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


भरतपुर। बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर अगावली गांव के पास शनिवार रात बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार की मौत हो गई। उनका साला व दूसरी बाइक पर सवार 2 लोग घायल हो गए।




गांव बछामदी निवासी चतुर्भुज (30) अपनी ससुराल बयाना के गांव नगला चिम्मन आया था। शनिवार रात करीब 8 बजे अपने साले प्रमोद जांगिड़ (23) के साथ बाइक से अपने गांव बछामदी वापस जा रहा था। जैसे ही वे दोनों अगावली गांव के पास पहुंचे बयाना की ओर से जा रहे गांव नगला बहादुरिया निवासी आकाश (20) व भीकम (30) की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बछामदी निवासी चतुर्भुज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नगला चिम्मन निवासी प्रमोद, नगला बहादुरिया निवासी आकाश व भीकम गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाश व भीकम को कैलादेवी झील का बाड़ा सीएचसी से भरतपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed