फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Titagarh Wagons Ltd. Local employees go on strike, boycott work demanding salary increase

Employees Strike : टीटागढ़ वैगन्स लि. के कर्मचारी हड़ताल पर, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम का बहिष्कार

Tue, 05 Dec 2023 05:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 05:56 PM IST
सार

टीटागढ वैगन्स, भरतपुर में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल कर दी है। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब तक अधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
Titagarh Wagons Ltd. Local employees go on strike, boycott work demanding salary increase
टीटागढ हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में  टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारी वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर कई वर्षों से मांग चली आ रही है लेकिन अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन के अतिरिक्त कुछ भी नहीं दिया। इस बात से नाराज होकर के स्थानीय कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर वेतन वृद्धि के साथ अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की। 

विज्ञापन


कंपनी में कार्यरत मजदूर कल्याण सिंह ने बताया कि मुझे इस कंपनी में कार्य किए कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन हमारी मजदूरी अभी भी तीन सौ रुपये है। साथ ही छुट्टी वाले दिन भी कार्य करवाया जाता है जबकि बाहरी मजदूरों को सात सौ से आठ सौ रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलती है। अधिकारियों से इस बात की शिकायत की जाती है तो उनके द्वारा मजदूरों से अभद्र व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन


पहले भी कई बार स्थानीय कर्मचारियों ने हड़ताल की है, लेकिन अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है। इस बार फिर से स्थानीय कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग को लेकर हड़ताल की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक अधिकारी लिखित में आश्वासन नहीं देंगे हम अपनी मांग पर अड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed