फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   RJ Lok Sabha Polls BJP candidate beaten for asking questions no development after winning

LS Polls: BJP प्रत्याशी से सवाल पूछने पर पिटाई, 'जीतने के बाद नहीं होता विकास,' प्रत्याशी बोले- जानकारी नहीं

Mon, 08 Apr 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 10:55 PM IST
सार

बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने कहा, मारपीट के मामले की मुझे जानकारी नहीं है। मेरे से एक व्यक्ति ने सवाल किए थे। लेकिन तब तक मैं वहां से निकल आया था।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Polls BJP candidate beaten for asking questions no development after winning
बीजेपी की मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में बीजेपी की मीटिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। व्यक्ति की सिर्फ इतनी गलती थी कि उसने बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली से विकास को लेकर सवाल पूछ लिया। उसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने व्यक्ति से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मामले पर रामस्वरूप कोली का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। हालांकि, एक व्यक्ति ने उनसे विकास को लेकर सवाल किया था।

विज्ञापन


भरतपुर शहर के संजय नगर कॉलोनी के रहने वाले दलवीर सिंह फौजदार ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी के बीएसएनएल चौराहे पर बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली की एक मीटिंग हुई थी। मेरे पास मीटिंग का फोन आया था। इसलिए मैं भी मीटिंग में पहुंचा था। मीटिंग में लोगों की भीड़ थी। बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के भाषण ख़त्म होने के बाद संजय ने रामस्वरूप कोली को कहा कि यहां से पिछले 10 साल से प्रत्याशी जीतकर जाते हैं। लेकिन वापस विकास कार्य करने के लिए यहां नहीं आते हैं।
विज्ञापन


यह बात बीजेपी कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी, जिसके बाद उन्होंने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले पर बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने कहा कि मारपीट के मामले की मुझे जानकारी नहीं है। मेरे से एक व्यक्ति ने सवाल किए थे लेकिन, जब तक मैं वहां से निकल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed