{"_id":"6618177decd07d7dc80fe89d","slug":"rj-lok-sabha-polls-bhanwar-jitendra-says-bjp-is-seeking-votes-in-name-of-religion-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: 'BJP अलवर में प्रत्याशी इम्पोर्ट कर लाई है,' भंवर जितेंद्र बोले- धर्म के नाम पर वोट मांग रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: 'BJP अलवर में प्रत्याशी इम्पोर्ट कर लाई है,' भंवर जितेंद्र बोले- धर्म के नाम पर वोट मांग रही भाजपा
Thu, 11 Apr 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:32 PM IST
सार
कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र बोले, बीजेपी अलवर में प्रत्याशी इम्पोर्ट कर लाई है। बीजेपी धर्म के नाम पर वोट मांग रही, बीजेपी प्रत्याशी 10 साल के कार्यकाल पर चुप है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह गुरुवार को डीग और भरतपुर जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले डीग जिले के कैथवाड़ा और भरतपुर जिले रूपवास तहसील के गांव जटमासी में सभा की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, टीकाराम जूली सहित दोनों जिलों के कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
जटमासी में भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि अच्छे दिन क्यों नहीं आये हैं अभी तक, किसानों की आमदनी दोगुनी क्यों नहीं हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम क्यों नहीं हुए हैं। झूठ बोलकर और भावनाओं से खेलकर सत्ता में आये हैं। आज एक ऐसी परिस्थिति पैदा हुई है, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मखौल बना हुआ है। धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। जितने भी बीजेपी के प्रत्याशी हैं, वह धर्म और बिरादरी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनका कोई विकास और कोई एजेंडा नहीं है। 10 साल में बीजेपी ने क्या किया उसके बारे में वह एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, देश के अंदर सभी बड़े बोर्ड और होर्डिंग खरीद रखे हैं। बीजेपी अलवर के अंदर प्रत्याशी को बाहर से लेकर आये हैं। इन्हें अलवर में 40 लाख लोगों में से एक व्यक्ति नहीं मिला, एक महिला नहीं मिली। प्रत्याशी को इम्पोर्ट कर लाये, जिसे अलवर के ऊपर थोप दिया। उसे धूल चटाने का काम अलवर के लोगों ने कर लिया है। अलवर के लोगों ने तय कर लिया है कि ऐसे लोगों को बाहर भेजेंगे। बाहरी लोगों की कोई जगह नहीं है। भरतपुर लोकसभा की प्रत्याशी संजना जाटव महिलाओं की समस्या जानती हैं। परिवारों को रोटी किस तरह नसीब हो रही है, इसे आप सब जानते हैं। 10 सालों में एक युवा साथी नहीं कह सकता कि अच्छे दिन आ गए हैं।
विज्ञापन