फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan bharatpur Nagar Nigam Result 2026 Ward-Wise Winners and Latest Updates

भरतपुर नगर निगम परिणाम: निर्दलीयों का दबदबा, 65 में 36 वार्ड जीते; भाजपा 20 और कांग्रेस सात पर सिमटी

Mon, 14 Sep 2026 11:47 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 14 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों के चुनाव परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। निर्दलीयों ने 36 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा 20 और कांग्रेस सात वार्डों में विजयी रही। बसपा और आरएलपी को एक-एक वार्ड मिला।
 

विज्ञापन
Rajasthan bharatpur Nagar Nigam Result 2026 Ward-Wise Winners and Latest Updates
भरतपुर नगर निगम चुनाव परिणाम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत भरतपुर नगर निगम के सभी 65 वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज की है। 65 वार्डों में से निर्दलीय प्रत्याशियों ने 36 वार्डों पर कब्जा जमाया है। भाजपा के खाते में 20 वार्ड आए हैं, जबकि कांग्रेस को सात वार्डों में जीत मिली है। इसके अलावा बसपा और आरएलपी ने एक-एक वार्ड में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


65 वार्डों में किसे मिली जीत?
वार्ड विजेता दल
1 करन सिंह निर्दलीय
2 अम्बिका सैनी निर्दलीय
3 आकाश निराला निर्दलीय
4 अरविन्द निर्दलीय
5 गजेन्द्र कुमार कांग्रेस
6 कमलेश निर्दलीय
7 कुंदन निर्दलीय
8 जीतेंद्र सिंह भाजपा
9 कमलेश निर्दलीय
10 अमरनाथ निर्दलीय
11 तेजराम निर्दलीय
12 सुधा शर्मा भाजपा
13 ओमप्रकाश कांग्रेस
14 अर्जनसिंह निर्दलीय
15 बरफी निर्दलीय
16 मोतीसिंह बसपा
17 विचित्रा निर्दलीय
18 मीनू कांग्रेस
19 मनोज सिंह भाजपा
20 पूनम निर्दलीय
21 गोपाल आरएलपी
22 नीतू सिंह भाजपा
23 किरन भाजपा
24 राजेन्द्र कुमार निर्दलीय
25 आरती निर्दलीय
26 वीरमती निर्दलीय
27 लोकेश निर्दलीय
28 नीलम भाजपा
29 राजवीर भाजपा
30 राजकुमार निर्दलीय
31 भास्कर निर्दलीय
32 सुलेखा भाजपा
33 जयप्रकाश शर्मा निर्दलीय
34 वंदना निर्दलीय
35 राकेश कांग्रेस
36 किरणदेवी निर्दलीय
37 अमरसिंह निर्दलीय
38 धीरज कुमार निर्दलीय
39 जगदीश निर्दलीय
40 रीना भाजपा
41 योगेश्वरी भाजपा
42 रूपेंद्र सिंह भाजपा
43 प्रेमपाल भाजपा
44 भीमसिंह भाजपा
45 योगिता निर्दलीय
46 शीला निर्दलीय
47 प्रह्लाद निर्दलीय
48 मानवेन्द्र निर्दलीय
49 योगेश कांग्रेस
50 लक्ष्मी भाजपा
51 सुशील शर्मा भाजपा
52 रीना कुमारी निर्दलीय
53 जयश्री निर्दलीय
54 हरेंद्र भाजपा
55 दयानन्द पचौरी कांग्रेस
56 कल्पेश निर्दलीय
57 देवेंद्र सिंह भाजपा
58 निशा अग्रवाल भाजपा
59 आरती निर्दलीय
60 जितेंद्र निर्दलीय
61 अनुराधा भाजपा
62 जगदीश सिंह भाजपा
63 सुनीता निर्दलीय
64 रामेश्वर सिंह निर्दलीय
65 जनार्दन सिंह निर्दलीय


निर्दलीयों ने बदला चुनावी गणित
भरतपुर नगर निगम के चुनाव परिणामों में सबसे बड़ा संदेश निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रदर्शन से मिला है। 36 वार्डों में निर्दलीयों की जीत ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए नगर निगम के समीकरण को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। भाजपा 20 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस सात वार्डों में जीत हासिल कर सकी। बसपा और आरएलपी को भी एक-एक वार्ड में सफलता मिली।
विज्ञापन


73.13 प्रतिशत मतदान हुआ था
भरतपुर नगर निगम क्षेत्र में इस बार 73.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। निगम क्षेत्र में कुल 2 लाख 11 हजार 359 मतदाता थे। इनमें से एक लाख 54 हजार 557 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की शुरुआत में रफ्तार धीमी रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता गया। सुबह 10 बजे तक 20.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 44.33 प्रतिशत पहुंच गया। अपराह्न 3 बजे तक 58.19 प्रतिशत और शाम 6 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 73.13 दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed